{"_id":"62a4ec8829d729250458b37c","slug":"dead-body-found-near-passenger-shed-mirzapur-news-vns6584339191","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री शेड के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री शेड के पास मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव के दक्षिण चकलठिया प्राथमिक विद्यालय के पास बने यात्री शेड के पास शनिवार को दोपहर बाद एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई। मौत की खबर सुनकर लापता अधेड़ की तलाश में जुटे परिजनों में कोहराम मच गया।
शनिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे लोगों ने यात्री विश्रामालय में काफी देर से बैठे एक व्यक्ति को देखकर चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। पुलिस उसे सीएचसी जमालपुर ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजवा दिया। शव की पहचान उसके परिजनों ने मोर्चरी हाउस चुनार पहुंच कर राजेश कुमार गुप्ता पुत्र गौरीशंकर गुप्ता निवासी हांसापुर थाना अदलहाट के रूप में की। राजेश के भाई गौरी गुप्ता ने बताया कि राजेश नौ जून की सुबह से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अदलहाट थाने में लिखवाई गयी थी। उसकी पुलिस खोजबीन कर रही थी। उसके शरीर पर आसमानी शर्ट एवं नीले रंग का लोअर था। गौरी ने उसका भाई जिला सहकारी बैंक में जनरेटर चलाता था। काम से हटने के बाद वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव की पहचान राजेश कुमार गुप्ता पुत्र गौरीशंकर गुप्ता निवासी हांसापुर थाना अदलहाट के रूप में की गई है। वह देखने में मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था।