फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DC inspected pond deepening work

तालाब गहरीकरण कार्य का डीसी ने किया निरीक्षण

Tue, 01 Dec 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
DC inspected pond deepening work
लालगंज । विकास खंड की ग्राम पंचायत बामी में मनरेगा योजना के तहत चल रहे चंदिला तालाब के गहरीकरण कार्य का मंगलवार को डीसी मनरेगा ने निरीक्षण किया। काम पर मौजूद महिला श्रमिक की सहायता कर उसका हाल भी पूछा।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद नफ़ीस ने औचक निरीक्षण कर मस्टर रोल में अंकित नामों से श्रमिकों का मिलान किया। जिसमें मौके पर मस्टर रोल में दर्ज सभी 35 श्रमिक कार्य करते पाए गए। क्षेत्र के श्रमिकों को रोजगार के लिए अब अन्यत्र नहीं जाना होगा। डीसी मनरेगा मोहम्मद नफ़ीस ने बताया कि इस योजना के तहत क्षेत्र के गांव में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने मस्टर रोल में अंकित नामों से श्रमिकों का मिलान किया। डीसी मनरेगा ने स्वयं महिला श्रमिक की टोकरी उसके सर पर उठाने में सहयोग किया। इसके बाद बामी गोशाला पर पहुंच कर पशुओं को ठंड से बचाव के लिए बनाए जा रहे अतिरिक्त शेड के निर्माण को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed