फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Days in the fair, four preparations are half-incomplete

मेले में बचे दिन चार तैयारी आधी-अधूरी

Sat, 25 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 25 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Days in the fair, four preparations are half-incomplete
घाटों पर पशु

विज्ञापन
विंध्याचल धाम क्षेत्र में नवरात्र मेला शुरू होने में बमुश्किल से चार दिन बचे हैं मगर तैयारी सुस्त  चल रही है। बदहाल सड़कें, गंदगी, सिल्ट से पटे घाट, बजबजाती नालियां, बिजली के लटकते तार मेला व्यवस्था की पोल खोलने को काफी हैं। आला अधिकारियों ने व्यवस्था दुरूस्त कराने को कड़े निर्देश दिए थे लेकिन कर्मचारी अपनी गति से काम कर रहे हैं। 

विंध्याचल में नवरात्र मेले की शुरुआत 29 मार्च से होगी। जिलाधिकारी ने 26 तक सारी तैयारियां पूरी करने को कहा था। मगर जिस रफ्तार से तैयारी  चल रही है, इससे तो नहीं लगता कि नवरात्र मेला शुरू होने से पहले व्यवस्था चाक-चौबंद हो पएगी। 
विज्ञापन


 क्षतिग्रस्त नालियां बजबजा रही हैं। गंगा घाटाें पर चारों तरफ सिल्ट जमा है और कूड़े का ढेर लगा हुआ है। न्यू वीआईपी रोड व पुरानी वीआईपी रोड पर लगे प्लास्टिक के क्षतिग्रस्त शेड को दुरूस्त कराने का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। मेला क्षेत्र में जगह-जगह खुली नालियां मुंह चिढ़ा रही हैं। खुली नालियाें के चलते मच्छर बढ़ गए हैं। सेंट्रल बैंक गली, स्टेशन रोड गली, पक्काघाट गली, फतेपुरी गली, भट्टजी की गली की क्षतिग्रस्त नालियों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। मेला क्षेत्र में छुट्टा पशुआें को पकड़वाने की कोई कवायद नहीं शुरू हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विंध्याचल, शिवपुर, रामगयाघाट, बनवारीपुर एवं पूरे कंतित व गजिया में पेयजल समस्या है। पक्काघाट, इमलीघाट, भैरोघाट, परशुरामघाट, बाबूघाट, कच्चाघाट, अखाड़ाघाट, गुदाराघाट पर जगह-जगह सिल्ट हटाने का काम नहीं शुरू हुआ। घाटों पर न तो महिलाआें के वस्त्र बदलने का कोई स्थान बन पाया है और न ही साफ-सफाई व पेयजल समस्या से निजात की कोई व्यवस्था हो पाई है। रोडवेज परिसर व प्राइवेट बस स्टैंडों पर चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है।  ऐसे में दूरदराज से आने वाले भक्तों परेशानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed