फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Day 23 imitator caught

पहले दिन 23 नकलची पकड़े गए

Sat, 10 Jan 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 10 Jan 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Day 23 imitator caught
जिले में काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाएं कालेजों में शुक्रवार से शुरू र्हुइं। केबी कालेज के प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर केबी कालेज, स्वामी गोविंदाश्रम महाविद्यालय पैड़ापुर, कृषक महाविद्यालय राजगढ़ तथा मथुरा ला कालेज पुरजागीर के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में एमए और एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के 484 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिनमें से 456 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन


आंतरिक उड़ाका दल ने शुक्रवार को पहली पाली में एमए प्राचीन इतिहास में एक परीक्षार्थी और एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के पांच परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। जबकि दूसरी पाली में एमए, एमएससी और एलएलबी के 266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 263 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और तीन ने परीक्षा छोड़ दी। मुख्य नियंता डा. शशांक शेखर द्विवेदी के नेतृत्व में आंतरिक उड़ाका दल ने दूसरी पाली में एलएलबी के पंजीकृत 53 छात्रों में से 17 छात्रों को नकल करते पकड़ा। प्राचार्य ने कहा कि सेमेस्टर परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


जिसमें कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी केवल पेन और प्रवेश पत्र ही साथ लाएं। परीक्षा के दौरान डा. रिचा शुक्ला, डा. अंबुज पांडेय, डा. धनंजय सिंह, डा. राजेश यादव, डा. आशीष श्रीवास्तव, डा. अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे। कमला आर्य कन्या महाविद्यालय में भी एमए की सेमेस्टर परीक्षाएं र्हुइं। प्राचार्य डा. ओमप्रकाश मलिक ने बताया कि पहली पाली में मध्यकालीन इतिहास की परीक्षा में 17 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा प्रभारी उषा जायसवाल ने बताया कि द्वितीय पाली में समाजशास्त्र तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में 72 परीक्षार्थी में से तीन अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जीडी बिनानी कालेज के प्राचार्य डा. सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर घनश्याम बिनानी एकेडमी आफ मैनेजमेंट साइंसेज के बीबीए, जिले के सभी निजी विद्यालयों के एमए के निजी छात्रों, जीडी  बिनानी के एमकाम की परीक्षा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed