फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Daughter of district Helping people in Bengaluru

बेंगलूरु में जिले की बेटी कर रही लोगो की मदद

Sun, 19 Apr 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Daughter of district Helping people in Bengaluru
तिस्या सिंह बैंगलुरू में कोरोना लाकडाउन में फंसे लोगों की कर रही मदद । - फोटो : MIRZAPUR
शेरवां। क्षेत्र की बेटी बेंगलुरू में लॉक डाउन में लोगों की मदद कर रही है। रोजाना असहाय परिवारों के भोजन का जिम्मा उठा रही है। जमालपुर विकास खंड के बहुआर गांव की तिस्या सिंह कर्नाटक के बेंगलुरु में रहती है। वहां पिता धीरज सिंह एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

तिस्या कक्षा नौ की छात्रा है। जब उसे समाचार के माध्यम से पता चला कि बेंगलुरू में उत्तर प्रदेश और बिहार के कई मजदूर परिवार फंस गए हैं। उनके सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है तो कर्नाटक के पुलिस महानिरीक्षक सीमांत कुमार सिंह से मोबाइल पर संपर्क कर असहाय परिवारों के भोजन का जिम्मा उठाया। वह प्रतिदिन 40 परिवार के सदस्यों को चावल, आटा, दाल, तेल, सब्जी आदि मुहैया करा रही हैं। तिस्या सिंह किड्स चौपाल जैसी बड़े शैक्षणिक प्लेटफार्म की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उनके पिता धीरज सिंह बताते हैं कि पढ़ाई के साथ-साथ उसकी सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि है। कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि तिस्या सिंह की सामाजिक सोच और कार्य से मिर्जापुर गौरवान्वित हुआ है। भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह ने उसकी सराहना की। अपना दल एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने छोटी सी उम्र में तिस्या सिंह जो कर रही है वह एक मिसाल है। पूर्व प्रधान व समाजवादी पार्टी चुनार विधानसभा अध्यक्ष रविप्रकाश तिवारी ने कहा कि गांव की बेटी पर हम सबको नाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed