फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Damage to crops due to broken wires

टूटते जर्जर तारों से फसलों का हो रहा नुकसान

Mon, 11 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Damage to crops due to broken wires
मिर्जापुर। जनपद में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी विद्युत विभाग नहीं चेत रहा है। अप्रैल में दस दिनों के अंदर विद्युत तारों से फसलों के जलने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। यह तो अच्छा संयोग था कि उसकी चपेट में कोई आया नहीं। जिले के ग्रामीण इलाकों में अधिकतर जगहों पर लटकते तारों से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सिटी विकास खंड के खजुरी, अघौली, लहौली आदि कई गांव में खेतों में बिजली के हाईवोल्ट टावर लगे हैं। इस समय गर्मी चरम पर है। प्राय: हर वर्ष विद्युत तारों के रगड़ने से उत्पन्न हुई चिंगारी खेतों में आग लग जाती है।
विज्ञापन

हलिया : विकासखंड के राजपुर सोनगढ़ा मार्ग से प्राथमिक विद्यालय राजपुर तक बिजली के लटकते तारों से आए दिन खतरा बना रहता है। अहुगी कलां पचपेड़वा गांवों में भी यही हाल है।
विज्ञापन

जिगना : विकास खंड छानबे में कई गांव में ढीले व जर्जर तार बांस बल्ली के सहारे संचालित होते देखे जा सकते हैं। विजयपुर- लालगंज मार्ग पर शीतलामंदिर के पास, नरोइया के राजकुमारपुर नहर पटरी पर तथा चेहरा, पाली, सुमतिया, रसौली, मनिकठी, भिलौरा, बसंतपट्टी, बिरोही, अरंगीसरपत्ती, नौगांव, बघेडाकला, बिहसडा, कुशहा सहित तमाम गांव हैं। इनमें बिजली के जर्जर तारों से आग लगने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछवा : क्षेत्र के बरैनी सबेसर, जमुआ, बंधवा, नारायनपुर, लरवक गांव में जर्जर तार और बिजली पोल मौत को दावत दे रहे हैं। सबेसर गांव तथा लरवक गांव में अधिकतर स्थानों पर बिजली के लटकते जर्जर तार और पुराने लकड़ी के झुके खंभे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।
चुनार : नगर पालिका सीमा अंतर्गत टेकौर मुहल्ले में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री जूहा. स्कूल विद्यालय के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार दुर्घटना को दावत दे रहा है।
पिछले वर्ष अगलगी की हुई थी 39 घटनाएं
मिर्जापुर। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए विद्युत विभाग ने व्यवस्था कर रखी है। किसानों को अधिक नुकसान न हो। इसलिए फसल के आधार पर उनको मुआवजा देने की व्यवस्था की गई है। वर्ष 2021-22 में विद्युत तारों से कुल 143 घटनाएं हुई थी। इसमें 30 घटनाओं में मनुष्य शामिल था। साथ ही 66 घटनाओं में पशु शामिल थे। आठ घटनाओं में आम नागरिक घायल हुए थे। इसके साथ ही 39 घटनाएं अगलगी की थी। इन सभी की विद्युत विभाग की सूचना पर विद्युत सुरक्षा विभाग ने जांच की और अधिकांश में मुआवजे की संस्तुति की।

मिर्जापुर विद्युत मंडल के अधीक्षण अभियंता रामबुझारत ने कहा कि फसलों की अगलगी के कई कारक जिम्मेदार हैं। हालांकि विद्युत विभाग तारों से अगलगी न हो। इसके लिए पूरी तौर पर सचेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed