{"_id":"58fe451d4f1c1bb365c0c7ce","slug":"damage-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से हुआ नुकसान
mirzapur
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
आंधी में गिरा पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में रविवार की रात आई तेज आंधी के चलते भारी नुकसान हुआ है। एक ओर किसानों की खलिहान में रखी फसल उड़कर नष्ट हो गई तो दूसरी ओर आम का फसल पेड़ से टूटकर गिर पड़े। कई बिजली के पोल व तार भी टूटकर गिरने की बात बात बताई जा रही है। इस संबंध में तहसील प्रशासनों ने क्षति का जायजा लेने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि रविवार की रात लगभग 12 बजे अचानक तेज आंधी से नगर में अंधेरा छा गया। बिल गुल हो गई। हवा का दबाव बढ़ने के चलते पेड़ों की डालिया टूट गई। लोगों में अफरा तफरी मच गई। खलिहान में फसलों की मड़ाई करते समय आई आधी के चलते किसानों की फसल उड़कर उड़कर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
क्षेत्र में कई स्थानों पर शादी के लिए लगाए गए टेंट भी उड़ गए। हल्की बारिश के होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लालगंज, हलिया, पड़री, जमालपुर, मड़िहान, राजगढ़ समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में 25 से अधिक बिजली के पोल टूटकर गिर पड़े। तार भी टूटकर नष्ट हो गए। पोल गिरने से ग्रामीण इलाकों में करीब दस घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। सोमवार की सुबह टूटे तारों व पोलों को लगाकर आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन