फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Czech accountant for the hoop

लेखपाल को बनाया बंध्ाक

Fri, 03 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 03 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Czech accountant for the hoop
भारतीय रुपये - फोटो : DEMO Pics
पसहीं गांव में सूखा राहत चेक नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को कड़ी नाराजगी जताई। पंचायत भवन पसही पर नाराज ग्रामीणों ने लेखपाल को बंधक बना लिया। प्रधान दीपक कनौजिया के समझाने पर ग्रामीणों ने लेखपाल को मुक्त किया।
विज्ञापन


विकास खंड जमालपुर के पसही गांव के ग्रामीणों को आज तक सूखा राहत चेक नहीं मिला है। इसके लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कई बार मांग की। बावजूद ग्रामीणों की समस्या का कोई हल नहीं निकला। शुक्रवार को पंचायत भवन पसही पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में ग्रामीणों ने लेखपाल से सूखा राहत चेक देने की मांग की। इस पर समुचित आश्वासन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों और लेखपाल के बीच बहस होने लगी। वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने लेखपाल को बंदी बना लिया।
विज्ञापन


लेखपाल ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। तब तक प्रधान दीपक कनौजिया मौके पर पहुंच गए। प्रधान ने ग्रामीणों को समझाया, इसके बाद ग्रामीणों ने लेखपाल को मुक्त किया। उधर लेखपाल को बंधक बनाने की सूचना के बावजूद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान सदानंद, दीपक कनौजिया, साधु यादव, पुष्प शंकर पांडेय, विनिमेश कुमार, अशोक सिंह, राधेश्याम, रामचंद्र, सुरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चुनार एसडीएम अवधेश मिश्रा ने कहा कि सूखा राहत चेक को लेकर किसानों की ओर से लेखपाल को बंधक बनाने की सूचना मिली है। किसानों को समझाया गया है। कहा कि सूखा राहत चेक के लिए अभी शासन से बजट नहीं आया है। बजट आते ही किसानों को वितरित किया जाए। किसान तब तक धैर्य रखें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed