{"_id":"622e36817976be4d714bf25e","slug":"cyclist-youth-dies-after-being-hit-by-tractor-mirzapur-news-vns6431066197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव के पास रविवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया जबकि चालक मौके से भागने में सफल रहा। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे, पर ग्रामीण नहीं माने। दो घंटे बाद सीओ सदर के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
क्षेत्र के बरकछा कला गांव निवासी विकास (18) पुत्र सुखदेव साइकिल सवार शहर में बाइक बनाने का कार्य सीखने जा रहा था। वह भिस्कुरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। घटना में मौके पर ही साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया जबकि चालक मौके से भागने में सफल रहा।
आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग को जाम करके हंगामा करने लगे। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बरकछा चौकी प्रभारी वीके राय ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे। मौके पर पहुंचे सीओ सदर शैलेंद्र ने किसी तरीके से परिजनों को समझाकर जाम खोलवाया। जाम से दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। इस कारण वाहनों की भी कतार लग गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।