{"_id":"6175a9b2080fbc09cb185df5","slug":"cyclist-dies-after-being-crushed-by-truck-mirzapur-news-vns619003349","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ स्थित शीतला माता मंदिर के पास रविवार की दोपहर में
ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार कुचल गया। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजे। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर किया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृत गणेश गौतम (28) पुत्र पन्ना लाल कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ गांव का निवासी था। वह रविवार की दोपहर साइकिल से कही गया था, घर लौटने के दौरान जैसे ही उसकी साइकिल शीतला माता मंदिर के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इस घटना में वह गंभीररूप से घायल हुआ। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस के सहयोग से घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।