{"_id":"5e517aeb8ebc3ef3887debb1","slug":"cyclist-death-in-an-accident-mirzapur-news-vns512258118","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर घायलावस्था में पड़ा रहा साइकिल सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर घायलावस्था में पड़ा रहा साइकिल सवार, मौत
विज्ञापन
अहरौरा। शिवरात्रि पर रिश्तेदार के यहां से घर लौटते समय साइकिल सवार युवक को अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सड़क पर ही पूरी रात दर्द से तड़पता रहा, पर किसी को पता भी नहीं चला। सुबह राहगीरों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में उसे सीएचसी अहरौरा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां पहुंचने से पहले ही घायल युवक की मौत हो गई।
शिवरात्रि पर शुक्रवार को 43 वर्षीय रमेश उर्फ बल्लू निवासी सोनपुर अपने रिश्तेदार के यहां इमलियां चट्टी त्यौहार मनाने गया था। रात 10 बजे साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। वह जैसे ही युवक सोनपुर गांव के पास पहुंचा कि तभी अहरौरा जमुई मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना मे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साइकिल के ब्रेक का लीवर उसकी आंख में घुस गया। दर्द से घायल युवक सड़क पर ही तड़पता रहा। किसी को दुर्घटना की खबर तक नहीं मिली। शनिवार की सुबह राहगीरों ने देखा तो घायल युवक बल्लू को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा पहुंचाया। जहां से स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां पहुंचने से पूर्व ही एंबुलेंस में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हादसे की जानकारी अहरौरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।