फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cyber criminals blew 92 lakh 10 thousand from NHM's account

एनएचएम के खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ा दिया 92 लाख 10 हजार

Thu, 11 Feb 2021 09:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Cyber criminals blew 92 lakh 10 thousand from NHM's account
मिर्जापुर। सोनभद्र में हुए साइबर अपराध की जांच के लिए जिले की साइबर पुलिस टीम 12 फरवरी को सोनभद्र जाएगी। वहां जाकर पूरे सिस्टम की जांच पड़ताल की जाएगी। सोनभद्र में साइबर अपराधियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के खाते से 92 लाख 10 हजार रुपये उड़ा दिया। इस संबंध में वहां मुकदमा दर्ज कर मिर्जापुर साइबर सेल को स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के साइबर अपराधियों ने अब सरकारी विभागों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। साइबर अपराधियों ने जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के चार खातों से 92 लाख 10 हजार रुपये उड़ा दिए। यह पैसा एक-दो दिन में नहीं बल्कि तीन महीने में उड़ाने का मामला है। स्वास्थ्य विभाग को जब जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मिर्जापुर जिले के साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में दो दिन पहले मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। साइबर अपराधियों ने कुल 20 खातों में 71 बार में लेन-देन किया है। विभागीय कर्मियों को मानदेय देने, तमाम योजनाओं में खर्च के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कुल चार अलग-अलग खाते हैं। सोनभद्र के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल ने बताया कि 25 जनवरी को एनएचएम के लेखाकार तौहिद आलम बीआरएस निकाल रहे थे। हर तीन या छह महीने पर खाते का डिटेल निकाला जाता है कि पैसा किस-किस मद में खर्च किया गया है। उसी समय पता चला कि तीन लेन-देन ऐसे हुए हैं जो विभागीय मद में नहीं है। ऐसी स्थिति में इसकी गोपनीय स्तर पर पड़ताल की गई। इससे पता चला कि साइबर अपराधियों ने 16 अक्तूबर से लेकर 20 जनवरी तक के बीच कुल 71 बार में 92 लाख 10 हजार रुपये गायब कर दिए हैं। ये रुपये कुल 20 खातों में जमा किए गए हैं। अब इनकी जांच के लिए साइबर सेल के निरीक्षक संजीव कुमार यादव, उप निरीक्षक डा. चंद्रशेखर यादव व आशुतोष की टीम सोनभद्र जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed