फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cutting salaries of officers directed

अफसरों का वेतन काटने का निर्देश

Wed, 21 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 21 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cutting salaries of officers directed
जन समस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार ने लालगंज में जन समस्याएं सुनीं। साथ ही लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की।
विज्ञापन


समय से प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने का आदेश दिया। इस अवसर पर सभी तहसीलों में निशक्तजनों को नि:शुल्क प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। चुनार तहसील में पांच अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटा गया। साथ ही दो लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई जनपद में 401 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर समस्या निस्तारण की गुहार लगाई। 99 प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। शेष 302 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व डीएस उपाध्याय ने पांच अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने लालगंज में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान आए 102 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर महज सात का निस्तारण  किया गया। शेष 95 प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों साैंपते हुए एक सप्ताह में निस्तारित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अधिशासी अभियंता जल निगम को तत्काल हैंडपंप लगवाने का निर्देश दिया। इसके लिए विधायक छानबे को अपने कोटे से हैंडपंप देने का अनुरोध किया। सिरसी नहर नहीं खोलवाने की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने का आदेश दिया। इस अवसर पर सभी अधिकारी उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डीएस उपाध्याय ने चुनार तहसील में जन समस्याएं सुनीं।

इस दौरान आए 75 प्रार्थना पत्रों मे से 34 का निस्तारण किया गया। शेष 41प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों साैंप दिया गया। इस दौरान जेई सिंचाई विजयशंकर सिंह, ईओ अहरौरा अशोक मिश्रा, सहकारी विकास अधिकारी राजगढ़ अशोक कुमार सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी एमएन राय, जेई विद्युत सुनील कुमार के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही रानीपुर व खानजादीपुर गांव के दो लोगों का 20 वर्ष पूर्व मृत्यु होने के बाद भी वरासत नहीं करने पर दो लेखपाल नगई व नफीस उल्लाह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।

भसहिया गांव निवासी छेदीलाल की ठंड से मौत होने पर उसकी पत्नी अनिता देवी को डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया गया, वहीं ठंड से सुरेश पांडेय की गाय मरने पर उनको 16 हजार 400 रुपये का चेक दिया गया।  मुख्य राजस्व अधिकारी बंश बहादुर व उप जिलाधिकारी अशोक कुमार कन्नौजिया ने सदर तहसील में उपस्थित होकर जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित 196प्रार्थना पत्र आए। जिसमें 57 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए।


 मड़िहान तहसील के प्रांगण में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम राजकुमार ने जन समस्याओं का निस्तारण किया। जिसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित आए 28 प्रार्थना पत्रों में से एक का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिया गया।  उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed