फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Current scorched contract worker dies

करंट से झुलसे संविदाकर्मी कर उपचार के दौरान मौत

Wed, 30 Jun 2021 08:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Current scorched contract worker dies
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव में शनिवार को बिजली का कार्य करते समय करंट का झटका लगने से झुलसे संविदाकर्मी की मंगलवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के मंगरहा गांव निवासी 27 वर्षीय दिनेश राजभर पुत्र शिवनाथ राजभर पावर हाउस सीखड़ खैरा पर संविदाकर्मी है। वह शनिवार की दोपहर खानपुर गांव में अरविंद सिंह के पंपिंग सेट पर बिजली की खराबी दूर करने के लिए पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था कि अचानक सप्लाई चालू हो जाने के कारण झटका खाकर जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर कर्मचारियों और स्थानीय लोग उसे डाक्टर के पास ले गए। जहां जांच कराने के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी भर्ती कराया गया। परिजन ट्रामा सेंटर से मंगलवार को शाम सात बजे घर ले आए थे। रात में अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की देर रात को वाराणसी के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक संविदा कर्मी को तीन पुत्री और एक पुत्र है। घर की जिम्मेदारी दिनेश के कंधों पर थी। संविदा कर्मी के मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed