फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cry from the scorching sun jam

चिलचिलाती धूप में जाम ने रुलाया

Thu, 21 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cry from the scorching sun jam
नगर के संगमोहाल रोड पर बुधवार को लगे जाम में फंसे वाहन
विभागीय लापरवाही के चलते प्रचंड गर्मी में नगरवासियों को रोजाना भीषण जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। नगर का ऐसा कोई चौराहा, बाजार एवं सड़क नहीं है जहां पर प्रतिदिन जाम की स्थिति पैदा न होती हो। अवैध अतिक्रमण से जहां सड़कें सिकुड़ती चली जा रही हैं, वहीं शहर में विचरण करने वाले छुट्टा पशु भी जाम लगने के कारण हैं। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं सड़कों पर रोजाना जाम लगने से नगरवासियों को तीखी धूप में पसीने-पसीने होना पड़ रहा है। जाम लगने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों व बीमारजनों को हो रही है। बुधवार को भी नगर के अंदर नो-इंट्री में बड़े वाहनों को सुविधा शुल्क लेकर प्रवेश देने से जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


जबकि इसमें सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों ने भी खासा परेशान किया। नगर के त्रिमोहानी से घंटाघर एवं इलियट घाट से त्रिमोहानी तक वन-वे होने के बावजूद भी पिकेट ड्यूटी पर तैनात कर्मियाें द्वारा सुविधा शुल्क लेकर वाहनों को प्रवेश देने से जाम लग गया। तीखी धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। प्रशासन को कोसते हुए लोग धूप से बेहाल रहे। जबकि जाम में फंसी स्कूली बसों के बच्चे भी गर्मी और उमस से तड़प उठे।
विज्ञापन


 नगर के गिरधर का चौराहा एवं तहसील चौराहा सहित तेलियागंज, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, संकटमोचन, त्रिमोहानी, संगमोहाल, इमामबाड़ा, रमईपट्टी, शास्त्री सेतु, रोडवेज तथा अस्पताल रोड, बसनही बाजार रोड, महुवरिया रोड, त्रिमोहानी रोड, इमामबाड़ा रोड, टटहाई रोड सहित कई अन्य प्रमुख मार्गों पर प्रतिदिन ऐसा जाम झेलने को नगरवासी मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज नगरवासियों का कहना है कि यदि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान दें दें तो इस भीषण गर्मी में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सकती है। अधिकारी चेतें तो सहूलियत मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed