{"_id":"0c7878e146f27d37919f1d741b797971","slug":"crops-farmers-broken-spanee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलें नष्ट, किसानों के टूटे सपनेे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलें नष्ट, किसानों के टूटे सपनेे
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज एक बार फिर गड़बड़ाने से कृषकाें के हलक सूखने लगे हैं। देर रात तक होती रही मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से खेत व खलिहान में रखी फसलें नष्ट हो गई। पड़री संवाददाता के अनुसार मूसलाधार बारिश से किसान परेशान हो गए हैं।
खेताें व खलिहानों में पड़े गेहूं के बोझ भीग गए । लालगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों की धुकधुकी बढ़ गई। रजई, कटाई, बेलहा, तिलांव, बस्तरा, निनवार, उसका, बरौंधा, खैरा, नरैना, अतरी, नदिगहना सहित कई अन्य गांवाें में ओलावृष्टि से किसान परेशान हैं। हलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में सायंकाल आंधी के साथ हुई बारिश से खेत में खड़ी गेहूं के साथ ही चना, सरसों की फसल को क्षति पहुंची है।
क्षेत्र के बरौंधा, परसिया, ददरी, धसड़ा राजा, बबुरा भैरो दयाल, सेमरी, अतरैला राजा, तिलईं सहित कई अन्य गांवों में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। शेरवां संवाददाता के अनुसार सोमवार व मंगलवार को भारी बारिश से किसान निराश हो गए हैं। किसानों ने अब उम्मीद छोड़ दी कि गेहूं की कटाई होगी, वहीं कुछ किसान अब यह विचार कर रहे हैं कि गेहूं को खेत व खलिहान में ही रहने दिया जाए। ड्रमंडगंज संवाददाता अनुसार विकास खंड के उत्तरी व पश्चिमी भाग में बारिश से फसल चौपट हो गई है।