फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crop burnt due to fire in barn

खलिहान में आग लगने से जली फसल

Sun, 07 Nov 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Crop burnt due to fire in barn
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटार गांव निवासी लवलेश पाल के खलिहान में रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे खलिहान में रखा लगभग एक बीघे उरद की फसल जलकर राख हो गई। बगल में सिंचाई के लिए रखा 20 पाइप भी आग की चपेट में आकर जल गया। आग लगने की जानकारी पर किसान के द्वारा शोर मचाने पर अगल बगल के लोग बल्टी डब्बा में पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक उड़द व पाइप आग कि चपेट में आकर जलकर राख हो चुका था। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो अगल बगल के किसानों की खलिहान तक आग पंहुच जाती। मौके पर पंहुचे ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने खलिहान में लगी आग की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दिया है। जिससे किसान को तहसील प्रशासन के द्वारा सहायता राशि मिल सके। अगलगी से लगभग 30 हजार रुपये की क्षति बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed