{"_id":"574f405e4f1c1b1f5c1093fc","slug":"crooks-do-not-come-into-town-mounted-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगे कैमरे में नहीं आते बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगे कैमरे में नहीं आते बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
डंकीनगंज चौराहे पर महीनों से खराब पड़ा सीसी टीवी कैमरा।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सीसी टीवी कैमरों की जद में बदमाश नहीं आ पाते हैं। इसकी वजह कैमरों का खराब होना बताया जा रहा है। आठ माह से भी अधिक समय से कैमरे बिगड़े हुए हैं लेकिन उसे ठीक नहीं कराया जा सका है। सबसे बड़ी विडंबना यह कि कैमरे खराब हैं इसकी जानकारी भी पुलिस विभाग के आला अफसरों को नहीं थी।
कुछ माह पूर्व जब नगर में लूट की एक बड़ी वारदात हुई तो कैमरे में फुटेज को खंगाला जाने लगा और तब इस बात का खुलासा हुआ कि कैमरे काम कर ही नहीं रहे हैं। इसकी पुष्टि स्वयं एसपी अरविंद सेन ने भी की है। एसपी कहते हैं कि जब उन्हें कैमरों के पहले से ही बिगड़े होने की जानकारी हुई तो उन्होंने सारे खराब कैमरों को ठीक कराने के लिए लिखा है। बजट उपलब्ध होते ही कैमरों को बदलवा दिया जाएगा।
बतातें चलें कि नक्सल प्रभावित इस जिले में नक्सलियों एवं बदमाशों पर निगाह रखने के लिए कुछ वर्ष पूर्व चौराहों तिराहों पर सीसी कैमरे लगाने की योजना बनी थी । शासन के निर्देश पर सीसी कैमरे लगाए भी गए लेकिन कुछ समय बीतने के बाद कैमरे शोपीस बन कर रह गए।
विज्ञापन
आलम यह है कि वारदात होने पर बदमाशों की शिनाख्त करने के लिए जब सीसी कैमरे को खंगालने की बात आती है तो पाया जाता है कि कैमरे ही खराब हैं इसलिए रिकार्डिंग नहीं हो पाई। इससे सुरक्षा व्यवस्था की कलई खुल रही है। नगर के वासलीगंज, डकीनगंज, सिविल लाइन, त्रिमुहानी, संगमोहाल, स्टेशन, रोडवेज समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर सीसी कैमरा लगे हैं। रख रखाव के अभाव में सभी खराब हैं।