फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies in train under IPL stress

मिर्जापुर: आईपीएल के तनाव में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, पास मिले मोबाइल से हुई शिनाख्त

Tue, 10 Nov 2020 06:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 10 Nov 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in train under IPL stress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल के तनाव के चलते मंगलवार की सुबह मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के दूधनाथ चुंगी रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन से कटकर युवक ने जान दे दी। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खोजबीन में जुटे परिजन विंध्याचल पहुंचे।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के कतरन गांव निवासी दिनेश चंद्र मालवीय का 21 वर्षीय पुत्र शुभम मालवीय घर पर किसी विवाद के चलते सोमवार की सुबह 10 बजे निकल गया। दोपहर तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने फोन कर जानकारी लली।
विज्ञापन


शाम को वापस न आने पर फोन किया तो उसने फोन उठाना बंदकर दिया। परेशान परिजन फोन कर उसका पता लेने के साथ उसकी रातभर खोजबीन करते रहे, पर उसने फोन पर संपर्क नहीं किया। मंगलवार की सुबह दूधनाथ चुंगी रेलवे ट्रैक के पास सुबह सात बजे लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय, एसएसआई केदारनाथ मौर्या मौके पर पहुंच कर ट्रैक से शव को हटवाकर उसके पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन विंध्याचल पहुंचे। सीओ सिटी अजय कुमार राय भी मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने तहरीर दिया कि आईपीएल को लेकर शुभम तनाव में था। इससे आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है वो आईपीएल में सट्टा लगाने के बाद पैसा हार गया हो, इसलिए आत्महत्या कर लिया। एसएसआई केदारनाथ मौर्या ने बताया कि परिजनों ने आईपीएल के चलते तनाव में होने की बात बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed