फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman strangled to death while sleeping

मिर्जापुरः सेना के जवान ने सोते समय पत्नी को उतारा मौत के घाट, कहा- भूत प्रेत का था साया

Fri, 29 Jan 2021 06:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 Jan 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Woman strangled to death while sleeping
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात सोते समय सेना के जवान ने चाकू से गला रेत कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति शौचालय में चला गया और बाहर से दरवाजा बंद होने की बात कह कर चीखने लगा। महिला के भाइयों द्वारा दरवाजा अंदर से बंद होने की बात बताने पर पुलिस ने पूछताछ किया तो पति ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। बताया कि पत्नी के ऊपर भूत प्रेत का साया था। पति का आरोप है रात को पत्नी गला दबाने लगी तो उसने चाकू से गला काट दिया।

विज्ञापन


वाराणसी के कपसेठी धौकलगंज निवासी कमलेश सोनकर की शादी शहर कोतवाली के सारीपुर निवासी 26 वर्षीय सितारा देवी  से 2017 में हुई थी। दोनों को 18 माह की एक पुत्री भी है। सितारा अपने मायके सारीपुर में रहती थी। पति गोरखा रेजीमेंट वाराणसी में क्लर्क के पद पर नियुक्त है जो दो महीने की छुट्टी पर अपने ससुराल आए थे।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर सभी सो गए थे।  रात सवा 12 बजे सितारा की किसी ने धारदार हथियार से गला  रेत दिया। सितारा कमरे से बाहर निकलकर 10 फीट की दूरी पर स्थित अपने मां के कमरे के पास पहुंचकर चिल्लाई। चीख सुनकर कमरे से बाहर निकली मां व उसके भाई उसे कमरे में ले गए। वह खून से लथपथ थी। इस दौरान उसका पति शौचालय से दरवाजा बंद होने की आवाज लगा रहा था। सितारा का भाई गया और उसे बाहर निकाला।

सूचना पर रात को पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पति का कहना है कि वह रात 12 बजे पेट खराब होने पर शौच के लिए शौचालय में गया था। इस दौरान किसी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। उसी समय उसके पत्नी की हत्या हुई। वहीं महिला के भाइयों का कहना है कि दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे और शौचालय के अंदर खून के निशान मिलने पर और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पति ने हत्या करना स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed