फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman murdered lover in Mirzapur together with husband

मिर्जापुर में महिला ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, शादी के बाद भी परेशान करने पर वारदात को दिया अंजाम 

Sun, 29 Nov 2020 12:24 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 29 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered lover in Mirzapur together with husband
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शादी के बाद भी परेशान करने पर महिला ने पति के साथ मिलकर शुक्रवार रात प्रेमी के सिर पर छोटे गैस सिलिंडर से हमला कर दिया। रात भर घायल हालत में तड़पने के बाद सुबह उसकी मौत हो गई। घटना मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर मोहल्ले की है। सूचना पर एसपी अजय सिंह, एएसपी नगर संजय कुमार, सीओ अजय कुमार राय डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।  पुलिस आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ स्थित सुरेकापुरम कालोनी निवासी नीरज श्रीवास्तव (32) मोबाइल फोन के सामान का आपूर्तिकर्ता था। वह शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे दोस्त के घर जागरण में जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। सुबह पांच बजे डंगहर मोहल्ले में लोगों ने नीरज को खून से लथपथ देखा। उसके  शरीर और सिर पर चोट के निशान थै।
विज्ञापन


लोगों ने उसके घर वालों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज परिजनों व मोहल्ले वालों ने कालोनी के सामने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी अजय कुमार राय ने समझाकर थोड़ी देर बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ और नीरज के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने के बाद मिले साक्ष्य के आधार पर डंगहर मोहल्ला निवासी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हत्याकांड का खुलासा हो गया। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि डंगहर निवासी महिला ने एक वर्ष पूर्व दूसरी शादी की है। पहले पति से तलाक होने के बाद नीरज से उसका प्रेम संबंध था। दूसरी शादी होने के बाद भी नीरज उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। रात को वह महिला के घर पहुंच गया। महिला ने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।  

आशनाई के चक्कर में हत्या की गई है। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed