फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Waited to give cream, then beaten father and son

यूपी: मलाई देने के लिए कराया इंतजार, तो पिता-पुत्र को पीटा, मुकदमा दर्ज 

Sat, 31 Oct 2020 06:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 31 Oct 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Waited to give cream, then beaten father and son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकीनगंज मोहल्ला निवासी चाय के दुकानदार को मलाई के लिए इंतजार कराना भारी पड़ गया। शुक्रवार की रात 10 से 12 की संख्या में आए युवकों ने दुकानदार पारस और उनके पुत्र पुनीत चौरसिया की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सभी फरार हो गए।

विज्ञापन


पिटाई करने वालों का कहना था कि मलाई रखी होने के बाद भी  दुकानदार नहीं दे रहा था। वहीं, दुकानदार का कहना है कि भीड़ न लगाने के लिए इंतजार करने को कहा गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डंकीनगंज पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर पारस चाय की दुकान स्थित है। चाय की दुकान पर रात के समय काफी भीड़ लग जा रही थी। कटरा कोतवाल के निर्देश पर डंकीनगंज चौकी प्रभारी ने भीड़ न लगाने के लिए दुकानदार को चेताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को कुछ लोगों दुकानदार से मलाई मांगा तो उसने थोड़ी देर इंतजार करने को कहा, यह बात युवकों को नागवार लगी। आधे घंटे बाद पहुंचे युवकों ने दुकानदार पारस और उसके पुत्र पुनीत की पिटाई कर दी। सूचना पर डंकीनगंज पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक लोग फरार हो गए थे।


घायलों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने दो नामजद और 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया। कटरा कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि दुकानदार को भीड़ न लगाने के लिए मना किया गया था, उसने युवकों को मलाई के लिए इंतजार करने को कहा तो उसकी पिटाई कर दी। मामले में दो आरोपी आकाश यादव और मन्नी निवासी विसुंदरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed