मिर्जापुर: अलग-अगल जगह दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी, जिले में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दो लोगों ने शुक्रवार को फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मनीष कुमार मोदनवाल(27) निवासी विंध्याचल कोतवाली के कंतित मुहल्ला बम भैरों मंदिर निवासी ने शुक्रवार की रात कमरें में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में चले गए। शनिवार सुबह में बड़ा भाई रमेश ने ड्यूटी पर जाने के लिए उठा तो कमरे का दरवाजा खुला था।
कमरे में जाकर देखा तो मनीष कुमार मोदनवाल फांसी के फंदे पर लटका था। आनन-फानन में परिजनों ने पंखे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फांसी की सूचना मिलते ही विंध्याचल पुलिस कंतित कस्बा इंचार्ज रमेश राम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
दूसरी घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के चित्तविश्राम गांव की है। गांव का निवासी खुशहाल(28) बीती रात ग्यारह बजे से घर से लापता था। शनिवार की सुबह नौ बजे भंडारी देवी के पहाड़ के ओर गुजर रहे राहगीरों को आम के पेड़ के नीचे एक युवक का शव दिखाई पड़ा। युवक के शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मृतक के परिजनों से मामले की पूछताछ की तो बताया कि मृतक का दिमागी संतुलन कई दिनों से ठीक नहीं चल रहा था। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि घटनास्थल से युवक का घर दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित है।