फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two million stolen

दो लाख का सामान चोरी

Sun, 19 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 19 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two million stolen
महुवरिया स्थित शिवम कालोनी मेें शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : mirzapur
शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया निवासी व जिला चिकित्सालय में तैनात एक लैब तकनीशियन के मकान में शुक्रवार को चोर दिन दहाड़े ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।  घटना की जानकारी परिवार को तब हुई जब गृहस्वामी अपनी पत्नी की बनारस में बीएड की काउंसिलिंग कराकर लौटे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

महुवरिया निवासी संतोष कुमार जिला चिकित्सालय के पैैथालाजी में लैब तकनीशियन पद तैनात है। शुक्रवार को संतोष अपने दो बच्चों को नगर के मिशन कंपाउंड निवासिनी अपनी बहन के यहां छोड़कर पत्नी के साथ उनके बीएड की काउंसलिंग कराने बनारस चले गए। रात करीब आठ बजे जब संतोष घर लौटे तो देखा कि कमरे के सारे सामान बिखरे पड़े है। आलमारी का ताला टूटा है। उसमें रखा सामान भी गायब है। चोरी की खबर लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। संतोष ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन की और आवश्यक जानकारी ले कर चली गई। संतोष ने बताया कि चारों ने आलमारी और बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखे दो सोने के कंगन, झुमका, बाली, टॉप्स के साथ ही नगद 14 हजार रुपया समेत अन्य सामान भी चुरा लिया। बताया कि चोरों ने कुल मिला कर करीब दो लाख रुपये के आभूषण के साथ ही नकदी और अन्य सामनों पर हाथ साफ किया है। कहा कि दिनदहाड़े कब उनके यहां चोरी हो गई किसी को मालूम ही नहीं। क्षेत्र में इस बात की चर्चा रही कि गर्मी और उमस के चलते इन दिनों दिन में सन्नाटा हो जा रहा है। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। उधर भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed