{"_id":"58ea857d4f1c1bac2b5b580a","slug":"two-lakh-looted-from-the-merchant","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से दो लाख लूटे
mirzapur
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के चौबेपुर माइनर के पास बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक को रोककर एक व्यापारी व चालक की पिटाई कर दो लाख रुपया लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश मड़िहान की ओर फरार हो गए। घटना रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है।
चुनार कोतवाली क्षेत्र के नुुआव गांव निवासी राम प्रताप सिंह गल्ला व्यापारी हैं। रविवार को वह गेहूं खरीदने के लिए ट्रक से मड़िहान के शीतलगढ़ जा रहा था। ट्रक पर शीतलगढ़ निवासी एक व्यापारी बनारसी भी सवार था। रविवार की रात करीब आठ बजे जैसे ही ट्रक मड़िहान थाना क्षेत्र के चौबेपुर माइनर के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। जैसे ही गाड़ी रूकी बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक को नीचे उतारा और पीटने लगे। उन्होंने व्यापारी को भी पीटा और उसके पास से दो लाख रुपए लूटकर मड़िहान की ओर भाग निकले।
घटना में व्यापारी राम प्रताप सिंह, ट्रक चालक दीपू पुत्र सोहन निवासी खरिया अहरौरा घायल हो गए। वहीं शीतलगढ़ निवासी बनारसी बदमाशों को चकमा देकर जंगल की ओर भागने में कामयाब रहा। सूचना पर मड़िहान थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह फोर्स के साथ जंगल में पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी।