{"_id":"e8381d7ab506ee710391a8acd4937d85","slug":"three-million-stolen-jewelry-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दूकान में तीन लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा की दूकान में तीन लाख की चोरी
संवाददाता, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
इमिलियाचट्टी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर शनिवार की रात आभूषण की दूकान का शटर चांड़कर चोर तीन लाख रुपये के जेवरात उड़ा ले गए। गृहिणी के जगने पर सुबह घटना की जानकारी हुई।
मौके पर पहुंचे दूकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
संतरविदास नगर जनपद भदोही थाना कोईरौना क्षेत्र के बनकट निवासी आशीष सेठ अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा नहर के पास एक किराए का मकान लेकर रहता है।
आशीष ने इमिलियाचट्टी बाजार में ही खुशी ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दूकान की खोल रखी है। शनिवार की रात वह दूकान बंद कर सोने चला गया।
इसी दौरान पहुंचे चोर शटर चाड़कर अंदर घुस गए और दूकान में रखे तीन किलो चांदी व 30 ग्राम सोने का आभूषण सहित चार झाला व दो अंगूठी चुरा ले गए।
वहीं एक झोले में आर्टिफिशियल ज्वैलरी रखकर दूकान में ही छोड़ दिया। सुबह गृहस्वामी विमला देवी की नींद खुली तो उसने अपने घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया।
विज्ञापन
छत पर जाकर आवाज लगाई तो बगल में व्यायाम कर रहे लड़काें ने आकर दरवाजा खोला। बाहर निकलकर देखा तो सराफा की दूकान का शटर चाड़ा गया था। मकान मालकिन ने इसकी सूचना तत्काल दूकानदार आशीष को दी।
मौके पर पहुंचे दूकानदार ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष पकंज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इस दौरान उन्होंने इमिलियाचट्टी चौकी के पुलिस वालाें को गश्त न करने को लेकर फटकार लगाई।