फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The son took the life of the mother banging

बेटे ने मां की पिटाई कर ले ली जान

Mon, 01 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Mon, 01 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
The son took the life of the mother banging
पड़री थाना क्षेत्र के अघवार गांव में छोटे बेटे की शादी के लिए जमीन गिरवी रखने की बात करने पर बड़े पुत्र ने रविवार को मां की पिटाई कर दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

 
अघवार गांव की कलावती देवी (50) वर्ष पत्नी स्व. जमुना के चार बेटे हैं। सबसे छोटे बेटे सुरेश की शादी दो जून को होनी है। 29 मई को कलावती ने अपने बड़े बेटे से सुरेश की शादी के लिए कुछ पैसे मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया। इस पर मां ने जमीन गिरवी रखकर सुरेश की शादी करने के लिए कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि इससे नाराज होकर बड़े बेटे ने मां कलावती की पिटाई कर घायल कर दिया। जानकारी होने पर गांव के प्रधान ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। रविवार को वह इलाज कराकर घर आईं तो फिर पुत्र ने पिटाई कर दी। इससे उनकी मौत हो गई। छोटे बेटे की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed