{"_id":"5fa6ddd78ebc3e9bee594429","slug":"the-miscreants-attacked-with-the-intention-of-plunder-cut-the-young-man-s-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: बदमाशों ने लूट की नीयत से हमला कर युवक के हाथ की काटी नस, जा रहा था बैंक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिर्जापुर: बदमाशों ने लूट की नीयत से हमला कर युवक के हाथ की काटी नस, जा रहा था बैंक
Sat, 07 Nov 2020 11:18 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के भवानीपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने साइकिल सवार युवक पर हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक का गला दबाकर पैसा छीनने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश चाकू से उसके दहिने हाथ की नस काट कर भाग गए।
विज्ञापन
युवक लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर गया। ग्रामीणों ने 112 को फोन की सूचना दी। 108 एंबुलेंस से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे घायल युवक के परिजनों ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
क्षेत्र के मड़गुड़ा निवासी 20 वर्षीय रिंकू बिंद पुत्र राजकुमार बिंद शनिवार की दोपहर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भवानीपुर में अपने घर से साइकिल से 950 रुपये जमा करने जा रहा था। भवानीपुर गांव में पहुंचने पर प्यास लगने पर वह सड़क किनारे हैंडपंप पर पानी पी रहा था तभी अचानक बाइक सवार दो बदमाश आए। दोनों बदमाश मास्क व मुंह में रुमाल बांधे हुए थे। बदमाश युवक को धमकाते हुए उसके साथ छीना झपटी करने लगे। इस दौरान किसी ने चाकू से उसके दाहिने हाथ की नस काट दी।
विज्ञापन