फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The death of a child drowned while bathing in the Ganges

गंगा में नहाते समय डूब जाने से बालक की मौत

Tue, 31 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 31 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
The death of a child drowned while bathing in the Ganges
नदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट पर सोमवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब गंगा में मछली मारने गए एक मछुआरे के जाल में एक बालक का शव फंसा मिला। शव देखते ही घाट पर सनसनी फैल गई। पहुंचे लोगों ने बालक के पैंट पर लगे किसी दर्जी के दुकान के स्टीकर के जरिए उसके घरवालों को सूचना दी। मौके  पर पहुंचे परिवार के लेागों ने उसकी शिनाख्त सहर्ष निवासी एबकपुर मोहाना के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


एकबपुर मोहाना मोहल्ला निवासी  सहर्ष कुशवाहा (13) पुत्र अवधेश सोमवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ बालूघाट पर गंगा स्नान करने गया था। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। डरे सहमे उसके साथी बगैर किसी को कुछ बताए वहां से चंपत हो गए। काफी देर तक बालक घर नहीं पहुुंचा तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुट गए। दोपहर करीब 12 बजे एक मछुवारे ने गंगा में मछली मारने के लिए जाल डाला तो उसमें बालक फंस गया। जाल बाहर निकालने पर उसमें बालक का शव दिखा तो वह हैरान हो गया। तत्काल आसपास के लोगों से पहचान कराई तो उसके पैंट पर शिवम टेलर लिखा था। लोग टेलर के यहां पहुंचे तो उसने नाम बताया। इसी बीच उसके परिवारीजन पहुंचे और शव की शिनाख्त सहर्ष के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed