{"_id":"576d858a4f1c1be763b484b6","slug":"the-basic-directions-of-the-inspection-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों का निरीक्षण कर जांच का निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाबों का निरीक्षण कर जांच का निर्देश
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत खुदाई किए गए तालाबों की अब जांच होगी। जल संचयन के लिए तालाबों की खुदाई और मरम्मत मनरेगा के तहत कराया गया है। इन तालाबों का सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने स्थलीय निरीक्षण कर जांच करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 और 2016-17 में मनरेगा योजना में चयनित तालाबों का निर्माण और मरम्मत कराया गया है। इसके तहत एक हेक्टेयर और उससे कम के तालाबों का निर्माण कराया गया है।
जिले में लगभग 200 तालाबों की खुदाई कराई गई थी। जिससे गर्मी के दिनों में लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े। वहीं जल संचयन के प्रति लोगोें को प्रेरित करने के लिए पूरे जिले में विगत दिनों एक ही दिन में 200 खेत तालाबों की खुदाई कराई गई थी।
विज्ञापन
सचिव वी. हकाली झिमोमी ने इन तालाबों का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश में कहा कि जांच के दौरान सुनिश्चित करें कि तालाबों की सूची में राजस्व अभिलेखों में दर्ज तालाबों का नाम अंकित है।
वहीं तालाबों में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए वर्षा जल संचयन के लिए चैनल का निर्माण इनलेट और आउट लेट की व्यवस्था है कि नहीं, अन्यथा वर्षा जल संचयन के लिए तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करें साथ ही निर्देश दिया कि योजना के तहत कराए गए कार्यों के फोटोग्राफ को एमआईएस पर अपलोड कराएं।