फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenage drowning in lime valleys

चूना दरी जल प्रपात में किशोर डूबा

Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
mirzapur
mirzapur Updated Tue, 27 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teenage drowning in lime valleys
rainfall shimla
 पिकनिक मनाने दोस्तों के संग आया किशोर मंगलवार की दोपहर चूना दरी जल प्रपात में नहाने के दौरान डूब गया। किशोर को डूबता देख उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद जल प्रपात के बाहर निकल कर दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस  गोताखोरों की मदद से कुंड से किशोर को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

      
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र निवासी युवकों की टोली मंगलवार की दोपहर ईद की बासी मनाने के लिये दो बोलेेरो कारों से लखनिया दरी जल प्रपात आई थी। वहां पानी कम होने पर सब चूना दरी चले गए। पहाड़ों से गिरते हुए झरने को देख रोमांचित हो उठे। टोली में मौजूद बड़ागांव निवासी बशीर उर्फ पप्पू का 16 वर्षीय पुत्र आफताब झरने में नहाने लगा और देखते ही देखते गहरे कुंड में जा कर डूबने लगा। 
विज्ञापन


साथी किशोर को डूबता देख अन्य युवक उसे बचाने का प्रयास करने लगे लेकिन सफलता नहीं मिल सकी और आफ़ताब डूब गया। किशोर के डूबते ही वहां मौजूद लोग शोर गुल करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे युवक को बाहर निकालने में जुटी रही लेकिन शाम पांच बजे तक युवक नहीं मिल पाया था। युवक को  बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed