फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rape of a teenager at home in Mirzapur

यूपी के मिर्जापुर में किशोरी को घर में बंद कर किया दुष्कर्म,  बगल की दुकान में गई  थी  सामान लेने 

Fri, 18 Dec 2020 12:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 18 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rape of a teenager at home in Mirzapur
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम सामान लेने गई 16 वर्षीय किशोरी को युवक ने कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। गुरुवार  की सुबह किशोरी किसी तरह घर पहुंची।  उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता काम करने गांव से बाहर गए थे। मां मायके गई थी। किशोरी के दादा घर पर थे। बुधवार शाम लगभग सात बजे किशोरी गांव में ही दुकान पर समान लेने गई थी, लेकिन लौट कर घर नहीं पहुंची। देर रात काम से लौटने के बाद पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


सुबह किशोरी घर पहुंची और परिजनों को बताया कि दुकान से वापस आते समय रास्ते में एक युवक ने उसे घर में बुलाकर कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। सुबह होने पर वह किसी तरह वहां से भागी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।  प्रभारी थानाध्यक्ष माधव सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed