फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old woman was killed by hammer lived alone in the house

यूपी: घर में अकेली रह रही वृद्ध महिला की हथौड़ा मारकर हत्या,दरवाजे पर खून देख मिली जानकारी 

Tue, 16 Feb 2021 09:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 16 Feb 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Old woman was killed by hammer lived alone in the house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के अघवार गांव में सोमवार की देर रात घर में अकेली रह रही वृद्धा की हथोड़े से सिर में वार कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने चोरी के लिए घर में घुसे लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन घर में नगदी और आभूषण मिलने से मामला उलझ गया है। पुलिस ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


अघवार निवासी गंगा देवी (65) की शादी 40 साल पूर्व विंध्याचल थाने क्षेत्र के रेहड़ा गांव निवासी मिश्रीलाल से हुई थी। गंगा देवी 35 साल से मायके अघवार में रह रही थीं। उनको कोई संतान नहीं थी। पांच वर्ष पूर्व पति की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उनकी ननद आशा मिर्जामुराद में रहती है। गंगा देवी ने आशा के पुत्र सुनील को गोद लिया है। सुनील, पत्नी और बच्चे के साथ गंगा देवी के साथ रहता था। दो माह पूर्व सुनील काम की तलाश में गोवा चला गया। एक माह पूर्व सुुनील की पत्नी, बच्चे की तबीयत खराब होने पर मायके चली गई थी। तब से गंगा देवी अकेली रह रही थीं। रात में बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। उनके कान से टप्स नोचा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे से नगदी और आभूषण मिला है। रोटी-दूध भी रखा था। जांच की जा रही है। जल्द हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
संजय कुमार वर्मा, प्रभारी एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed