फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nunihalas sit on the ground and test

नौनिहालों ने जमीन पर बैठ कर दी परीक्षा

Tue, 29 Aug 2017 12:00 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Tue, 29 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nunihalas sit on the ground and test
परीक्षा का हाल
 परिषदीय स्कूलों में प्रथम सत्र की परीक्षाएं सोमवार से शुरु हुईं। परीक्षा के पहले दिन देश के नौनिहालों ने जमीन पर बैठ कर प्रथम सत्र की परीक्षा दिया। परीक्षा के दौरान कुर्सी मेज नहीं होने से बच्चों को परीक्षा देने में परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन

प्रथम सत्र की परीक्षा के पहले दिन सोमवार को पहली पाली में हिंदी लिखित और दूसरी पाली में हिंदी मौखिक व संस्कृत, उर्दू की परीक्षा हुई। जिले के 2220 परिषदीय विद्यालयों में एक लाख 7856 बच्चे नामांकित हैं। जिसमें से प्राथमिक में 80 हजार 856 बच्चे तथा उच्च प्राथमिक में 27 हजार पांच बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें से अधिकांश बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। बता दें कि परीक्षा के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा समय सारिणी जारी किया गया था। समय सारिणी के अनुसार प्रथम सत्र में परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। कक्षा एक में केवल मौखिक परीक्षा होगी तो दो से पांच तक लिखित और मौखिक परीक्षा दोनों हो रही है। वहीं कक्षा छह, सात व आठ में केवल लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा समन्वयक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि 29 अगस्त को पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में गणित मौखिक और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं 30 अगस्त को पहली पाली में अंग्रेजी लिखित व विज्ञान तथा अंग्रेजी मौखिक और अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed