मालगाड़ी के सामने कूदकर दे दी जान
अदलहाट के पचेवरा गांव निवासी तेजधारी सिंह की पुत्री वंदना (24) रविवार को स्टेशन पर गई थी। वह प्लेटफार्म पर मोबाइल से बात बात कर रही थी। इसी दौरान डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी के सामने कूद गई। इंजन में फंसने के कारण युवती बंद रेलवे क्रासिंग तक खिसटती चली गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार वालों ने बताया कि वंदना की शादी एक वर्ष पूर्व अदलहाट के अघवार गांव में हुई थी। ससुराल वाले उसे लगातार प्राताड़ित करते थे, जिससे वह परेशान रहती थी। उन्होंेेने अरोप लगाया कि ससुराल वालों की प्रताड़ने के कारण वंदना आत्मघाती कदम उठाने को विवश हुई।