फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband jumped in front of the train

पति ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

Wed, 21 Jun 2017 12:02 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Wed, 21 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Husband jumped in front of the train
train

विज्ञापन
 देहात कोतवाली के गौतम लहौली निवासी ससुर द्वारा बेटी की विदाई नहीं करने पर उसके दामाद ने राजपुर गांव के पास ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।     
 
भदोही जनपद के सुरियहवां थाना क्षेत्र स्थित कंतित रामपुर गांव निवासी सुजीत गोड़ 35 वर्ष पुत्र रामफेरन की शादी मिर्जापुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के गौतम लहौली गांव निवासी पुरूषोत्तम की बेटी कंचन के साथ सात वर्ष पूर्व हुई थी। ससुरालियों के अनुसार करीब कुछ महीनों से पत्नी पति के बीच विवाद चलने के कारण कंचन अपने मायके में ही दो बच्चों के साथ रहती थी। रविवार की रात लगभग 11 बजे सुजीत कंचन की विदाई कराने अपने ससुराल पहुंचा।
विज्ञापन


ससुर से कहा कि उसकी पत्नी की तत्काल विदाई कर दे। उसको लेकर घर जाएगा। रात में विदाई करने की बात सुनते ही ससुर ने विदाई करने से इंकार कर दिया। कहा कि रात में विदाई नहीं करेगा। सुबह ही कर सकता है। इसके बाद उसका दामाद सुजीत वहां से चला गया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने बताया कि एक युवक की लाश देहात कोतवाली के राजपुर गांव के सामने क्षत विक्षत अवस्था में पड़ी है। जानकारी होते ही ससुराल के लोगों ने तत्काल वहां पहुंचे तो लाश देख कर उसकी शिनाख्त सुजीत के रुप में की। पहचान होने पर पुलिस को सूचना देकर बुलाया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed