{"_id":"5949696c4f1c1ba25e8b4624","slug":"he-laborer-hanging-from-the-trap-the-wife-died-in-a-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मजदूर सदमे में पत्नी भी मरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मजदूर सदमे में पत्नी भी मरी
mirzapur
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
hanged
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के पुतरिहा गांव निवासी एक मजदूर संदिग्ध हाल में रविवार की रात पेड़ से गमछे से लटकता पाया गया। सूचना मिलने पर परिवार वाले उसे उतार कर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह एक मोबाइल टावर कंपनी में देखरेख करता था। पति के मौत का सदमा बरदाश्त नहीं कर पाने के कारण उसकी पत्नी ने भी देर शाम दम तोड़ दिया। भाजपा नेताओं ने मामले की जांच की मांग की है।
पुतरिहा गांव निवासी कन्हैया (35) गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में लगे एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर की देखरेख करता था। परिवार के अनुसार रविवार की रात वह पत्नी के साथ एक बगीचे में सो रहा था। रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी मीना की नींद खुली तो उसने देखा कि कन्हैया आम के पेड़ की डाली में बंधे गमछे से लटक रहा है। उनसे शोर मचाना शुरू किया। शोरगुल करने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे तुरंत उसे नीचे उतारा और जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बदहवास हो गई। उसके शव के पास रोते-रोते बेहोश हो गई। घर वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गांव में चर्चा थी कि उसने भी पति की मौत के सदमे में जहर खा लिया था, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस का कहना है कि युवती का पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत की वजह क्या है?
विज्ञापन
भाजपा के आईटी सेल के पूर्व जिला संयोजक प्रिंस सिंह ने जिला प्रशासन को पत्रक सौंपा। उन्होंने बीती रात पड़री में मोबाइल टॉवर में फांसी लगा कर मृत कन्हैया मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक मौत नहीं लग रही है। इसकी जांच करने पर पता चलेगा कि आत्महत्या है या हत्या। वैसे भी पड़री में आए दिन घटनाएं हो रही हैं और पुलिस किसी का खुलासा नहीं कर पा रही है।