{"_id":"58d569614f1c1be1421a193a","slug":"fire-burns-alive-in-mud","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़हे में लगी आग युवती जिंदा जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मड़हे में लगी आग युवती जिंदा जली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद दो ट्रकों के लगी आग, जिंदा जल गए दोनों के ड्राइवर
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मड़हे में आग लगने से शुक्रवार को 20 वर्ष एक दिव्यांग युवती की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग बुझवाकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जगदीशपुर गांव निवासिनी दिव्यांग निशा 22 वर्ष पुत्री रामवृक्ष घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर मौजूद मड़हे में शुक्रवार की दोपहर आराम कर रही थी। उसके परिवार के लोग घर पर मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे निशा मड़हे में सोई थी इसी दौरान अज्ञात कारणाें से मड़हे में आग लग गई। जबतक निशा को आग लगने की जानकारी होती तबतक मड़हा धू धू कर लगने लगा था।
आग की लपटों से घिरी निशा विकलांग होने के कारण बाहर नहीं निकल पाई और गंभीर रूप से झुलस गई।
चीख पुकार सुनकर पिता रामवृक्ष ग्रामीणों के साथ दौड़कर पहुंचे और आग बुझाकर किसी तरह से उसे बाहर निकाला। इससे पहले की निशा को किसी चिकित्सालय ले जाते वह दम तोड़ चुकी थी। परिजनों ने बताया कि निशा की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन दिव्यांग होने के कारण ससुराली उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। जिससे वह मायके में रहती थी।