फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father killed innocent stamp

पिता ने मासूम की पटककर की हत्या

Tue, 24 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 24 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
 Father killed innocent stamp
पड़री के चपउर खुर्द गांव में मासूम बेटे की हत्या के बाद रोती-बिलखती मां एवं घरवाले। - फोटो : mirzapur
देहात कोतवाली क्षेत्र के परवानपट्टी गांव निवासी एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से नाराज होकर रविवार की रात करीब आठ बजे  चार माह के बेटे की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। आरोपी के ससुराल वालों की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को हत्या का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन



पड़री थानाक्षेत्र के मुल्हवां के चपउर खुर्द निवासी रामधनी ने अपनी पुत्री संगीता की शादी  देहात कोतवाली क्षेत्र के परवानपट्टी निवासी वकील बिंद के साथ मई -2014 में की थी। जनवरी 2016 में उसे बेटा पैदा हुआ। तभी से संगीता बीमार रहने लगी।  जानकारी होने पर रामधनी 22 मई की शाम संगीता को लेने उसके ससुराल पहुंचे, लेकिन वकील ने विदाई से इनकार कर दिया। हालांकि इसके बाद भी संगीता अपने पिता के साथ चली गई।    
विज्ञापन

            
 इस पर वकील नाराज हो गया और रास्ते से अपने बेटे को छीनकर घर उठा ले गया। 


देर शाम संगीता का भाई धर्मेंद्र बिंद भांजे को लेने बहन के घर पहुंचा तो वकील ने देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई। 
आरोप है कि इसी दौरान वकील ने बच्चे का पैर पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इससे उसके मुंह व नाक से खून बहने लगा। बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed