फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Corpses found on river banks

नदी किनारे मिली अधेड़ की लाश

Fri, 28 Apr 2017 12:01 AM IST
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Corpses found on river banks
झोंपड़ी के पास मिला युवक का शव
जमालपुर  क्षेत्र के चैनपुरा गांव में नदी किनारे गुरुवार की सुबह एक अधेड़ की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की शोरगुल पर पहुंचे परिवार के लोग बगैर किसी को बताए शव को दाहसंस्कार के लिए ले जाने लगे। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कफन समेत उठाकर थाने ले आई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने अधेड़ की हत्या कर लाश को नदी किनारे फेंकने की आशंका जताई।
विज्ञापन


 चैनपुर गांव निवासी हरिहर बिंद 50 वर्ष पुत्र छांगुर बुधवार की रात करीब आठ बजे घर से शौच के लिए नदी किनारे निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीण नदी किनारे शौच के लिए गए तो हरिहर बिंद पड़ा था। हरिहर को मृत अवस्था में देखते ही ग्रामीण भागकर गांव में पहुंचे और परिजनों को इसके बारे में बताया। जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंचे और उसके शव को दाहसंस्कार के लिए उठा ले गए। परिवारीजन शव को दाहस्कार के लिए ले जा रहे थे किसी ने इसी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की माने तो हरिहर बेटी  की शादी करने के लिए परेशान चल रहा था। बुधवार की रात उसकी  रहस्यमय परिस्थितियो मे मौत होने की जानकारी होने की खबर लगने पर लोगों ने उसकी हत्या होने की आशंका जताई। इस संबंध में पुलिस कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित साफ होगी कि उसकी हत्या हुईम है या किसी और कारण से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed