फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Closer to expose police killings

हत्याकांड के पर्दाफाश के करीब पहुंची पुलिस

Sat, 30 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 30 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Closer to expose police killings
हत्या - फोटो : murder
पुलिस कटरा कोतवाली क्षेत्र के गनेशगंज मोहल्ला में गत दिनों हुए सराफा व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा करने के करीब पहुंच गई है। हत्यारोपी के फरार होने के चलते पुलिस अभी घटना का खुलासा नहीं कर रही है लेकिन जैसे ही आरोपी उसकी गिरफ्त में आया वैसे ही पुलिस इस राज से पर्दा उठा देगी।
विज्ञापन



पुलिस ने इस मामले में वांछित एक व्यक्ति को हिरासत  में लिया है जिससे पूछताछ जारी है।  


बता दें कि गत दिनों कटरा कोतवाली क्षेत्र के गनेशगंज मोहल्ला निवासी सराफा व्यापारी राजकुमार जायसवाल की उसके ही घर में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसे फांसी के फंदे पर लटकाने का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हुए तो उसकी गला रेत कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन



बड़े ही चालाकी से वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी आराम से निकल गए थे। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने घटना स्थल का निरीक्षण कर क्राइम ब्रांच और कटरा कोतवाली पुलिस की दो टीमें गठित कर हत्या के राज से तत्काल पर्दा उठाने का निर्देश दिया था। टीम सुराग रसी में लगी थी कि इसी दौरान उसे कुछ क्लू मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिस पर जांच करते हुए आरोपी के गिरेबान तक पहुंच गई। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद उसके घर दबिश देती इससे पहले वह फरार हो चुका था।  पुलिस आरोपी  को गिरफ्तार करने के लिए अबतक कई स्थानों पर दबिश दे चुकी है लेकिन अभी तक आरोपी उसके साथ नहीं लगा है।


सूत्रों की माने तो व्यापारी के यहां रहने वाले एक कर्मचारी ने ही कुछ लोगाें के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed