फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bomb placed on the roof

छत पर रखा देशी बम फटा

Mon, 02 Feb 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 02 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bomb placed on the roof
थाना क्षेत्र के कनकसराय गांव निवासी एक व्यक्ति को मारने के लिए रखा देशी बम रविवार की सुबह हमलावर के मकान की छत पर ही फट गया।
विज्ञापन


जिसकी चपेट में आकर सात वर्षीय एक बालिका घायल हो गई। बम फटते ही आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगाें ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।  

 मौके पर पहुुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली तो दो बोरे में बम बनाने का सामान व भारी मात्रा में बारूद बरामद हुआ। उधर बनाने        वाले     को पुलिस ने भागते समय दबोच लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डीके राय के अनुसार कनकसराय गांव निवासी रामदयाल उर्फ झनकू गुप्ता पुत्र फूलचंद्र को करीब 20 वर्ष पहले गांव निवासी एक व्यक्ति ने मारापीट कर फेंक दिया था, लेकिन वह बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दिन से वह उसे मारने की योजना बना रहा है। आर्थिक स्थिति खराब होने पर     कुछ दिनाें के लिए उड़ीसा चला गया जहां कबाड़ का कार्य करने लगा। वहीं पर एक व्यक्ति से मुलाकात होने पर उसने बम बनाना सीखा था। लौटकर आया तो     जमीन को लेकर उसके भाई से विवाद हो गया।

जिसपर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप में वह जेल चला गया। छूट कर आया तो अपने दुश्मन को मारने की एक बार फिर योजना बनानी शुरू कर दी। इन दिनाें देशी बम बनाने का कार्य कर रहा था।

पिछले दिनाें एक प्राथमिक विद्यालय के पास तीन बम फेंककर टेस्ट करने का प्रयास किया लेकिन एक भी बम नहीं बोला। बम में नमी आने पर रविवार को उसे छत पर रखकर सूखा रहा था इसी दौरान अधिक धूप होने के कारण बम फट गया इससे छत     का कुछ हिस्सा उड़ गया।

 मलबे की चपेट में आकर गांव निवासी सुनील कुमार मौर्या की सात वर्षीय पुत्री पूर्णिमा घायल हो गई। बम फटने से    इलाके में हड़कंप मच गया। लोगाें ने समझा कि किसी पर बम से हमला किया गया है।


घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

 जानकारी होते ही फोर्स के        साथ पहुंचे और आरोपी के गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी कराई तो उसके कमरे से 20 देशी बम, बम बनाने के सामान एवं भारी मात्रा में बारूद बरामद हुआ।

 उधर लोगाें ने कहा कि कछवां पुलिस की लापरवाही से ड्यूटी करने के कारण इन दिनाें इलाके में आए दिन कोई न कोई अपराध हो रहा है। कहीं चोरी हो रही है तो कहीं बम फट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed