फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   धरने पर बैठी युवती को लेकर गांव में मचा हड़कंप

धरने पर बैठी युवती को लेकर गांव में मचा हड़कंप

Sun, 02 Dec 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठी युवती को लेकर गांव में मचा हड़कंप

विज्ञापन


कछवां। स्थानीय थाना क्षेत्र के बजहां गांव में शुक्रवार को एक युवती एक युवक के घर के सामने धरने पर बैठ गई। उसका आरोप था कि युवक ने उससे शादी की थी। बाद में शादी से मुकर गया और अलग रहने लगा। उसके समर्थन में ग्रामीण भी आ गए और धरने पर बैठ गए। कछवां-चुनार मार्ग पर जाम लगा दिया। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझाकर धरना खुलवाया और दोनों पक्षों में समझौता कराया। पर देर शाम युवती दोबारा लड़के के घर पहुंची और धरना देना शुरू कर दिया।

युवती ने बताया कि एक वर्ष पूर्व बजहा गांव निवासी युवक राजा तालाब स्थित एक धर्मशाला में विवाह किया था। एक साल तक साथ रहने के बाद चार माह पूर्व युवक उसे छोड़कर चला गया। युवती के मुताबिक युवक वाराणसी के एक कालेज से सिंगिंग की पढ़ाई करता था। वहीं, जौनपुर के मछली शहर निवासिनी उक्त युवती भी पढ़ा करती थी। यहां दोनों में बातचीत शुरू हुई। समय बीता और दोनों ने राजा तालाब स्थित एक मैरिज हाल में अपने दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। वाराणसी में एक कमरा लेकर साथ रहने लगे। एक साल तक साथ रहे। बीच-बीच में दोनों में हो रहे विवाद से तंग आकर युवक दिल्ली चला गया और वही एक प्राइवेट कंपनी में काम करने लगा। युवती का आरोप है कि इस दौरान युवक का उसके पास ना तो फोन आ रहा था और न ही उसने कोई संपर्क किया। युवती लड़के के घर रहने के उद्देश्य से शुक्रवार को उसके घर आ गई। युवक की मां ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। इस पर युवती घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई। यह बात जब गांव वालों को पता चली तो ग्रामीणों ने युवती का पक्ष रखते हुए कछवां -चुनार रोड को जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया। पुलिस युवती को थाने ले आई। पुलिस ने दावा किया कि दोनों पक्षों के बीच युवक के दस दिन बाद दिल्ली से लौटने पर बातचीत करने का समझौता हो गया। हालांकि देर शाम युवती दोबारा लड़के के घर पहुंची और उसने धरना देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन









शादी कर युवती को छोड़ा, घर पहुंची युवती ने दिया धरना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed