फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ड्रमंडगंज घाटी में पलटे अनियंत्रित होकर तीन वाहन

ड्रमंडगंज घाटी में पलटे अनियंत्रित होकर तीन वाहन

Sun, 14 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ड्रमंडगंज घाटी में पलटे अनियंत्रित होकर तीन वाहन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी के बड़े मोड़ के पास शनिवार की दोपहर मध्यप्रदेश की ओर से आ रही तीन गाड़ियां असंतुलित होकर एक ही स्थान पर पलट र्गइं। इसमें दो वाहनों के चालक घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय स्तर पर न्यू पीएचसी में भर्ती कराया गया। एक साथ एक ही स्थान पर तीन वाहन पलट जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर जाम लग गया। लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को क्रेन से हटवाकर जाम समाप्त कराया।

मध्यप्रदेश की ओर से ट्रक, डीसीएम तथा ट्रेलर मिर्जापुर आ रहे थे। ट्रेलर पर ट्रैक्टर लदा हुआ था जबकि ट्रक पर कीटनाशक पाउडर लदा था। ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़े मोड़ के पास पहुंचा, चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। स्पीड तेज होने के चलते ट्रेलर ब्रेक लगते ही अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। इससे ट्रेलर पर लदे ट्रैक्टर भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, ट्रेलर के पीछे आ रहा दस चक्का ट्रक भी अनियंत्रित होकर उसके पास पलट गया। इससे उस पर लदीं कीटनाशक दवाएं भी बिखर र्गइं। ट्रक के पीछे आ रही दवा लदी डीसीएम भी असंतुलित होकर पलट गई। एक साथ तीन-तीन वाहनों के एक ही स्थान पर पलट जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग र्गइं। ट्रक बस के साथ छोटे वाहन भी जाम में फंस गए। दुर्घटना में डीसीएम चालक मनोज कुमार यादव 30 वर्ष निवासी जौनपुर तथा ट्रक ड्राइवर महादेव यादव 26 निवासी सिवान, मध्य प्रदेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज लेकर गई। यहां दोनों का उपचार शुरू किया गया। वहीं, सड़क पर पलटी तीनों गाड़ियों को पटरी से किनारे कराते हुए आवागमन चालू कराया गया।
विज्ञापन






दो घंटे तक जाम रहा एनएच 7, यात्री परेशान



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed