{"_id":"5b16cf254f1c1b264d8b4f2d","slug":"91528221477-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो के धक्के से बाइक सवार चोटिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो के धक्के से बाइक सवार चोटिल
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के परसनपुर नहर के पास मंगलवार की शाम पौने छह बजे बोलेरो एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को एंबुलेंस से मंडलीय चिकित्सालय ले गई।
थाना क्षेत्र के ही लक्ष्मनपुर पसैया गाव निवासी लल्लू 30 वर्ष पुत्र बुद्धिराम पड़री बाजार से लक्ष्मनपुर अपने घर जा रहा था। जैसे ही परसनपुर नहर के पास पहुंचा कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे लल्लू चोटिल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण व आसपास के लोग एंबुलेंस से इलाज हेतु पड़री स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर बोलेरो चालक हादसे के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन