{"_id":"5ae2141f4f1c1b6e098b6791","slug":"91524765727-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व शिफ्ट डिजायर कार की आमने सामने टक्कर में एक की मौत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक व शिफ्ट डिजायर कार की आमने सामने टक्कर में एक की मौत चार घायल
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज चौकी के पास हनुमान नगर में शिफ्ट डिजायर कार और ट्रक के आमने-सामने टक्कर से 28 वर्षीय कार चालक की मौत हो गई जबकि दुर्घटना में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गोपीगंज निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोपीगंज मार्ग पर हनुमान नगर के पास गोपीगंज की तरफ जा रही कार मिर्जापुर की तरफ आ रहे ट्रक से आमने सामने टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि हादसा होने के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गढ्ढे में चले गए। घटना के दौरान कार चालक अनुराग गौतम 28 वर्ष पुत्र फूलचंद गौतम निवासी गयासुद्दीनपुर भागलपुर थाना धूमनगंज इलाहाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पप्पू गुप्ता उसकी पत्नी, 28 वर्षीय उसकी पुत्री तथा गोलू गुप्ता, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को गोपीगंज निजी अस्पताल में भिजवाया गया। सूचना पर पहुंची चील्ह पुलिस ने कार में फसे अनुराग गौतम की लाश गेट कटवाकर बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया। घायलों के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। क्रेन बुलाकर कार को गढ्ढे से निकालकर थाने लाया गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।