{"_id":"5aafffc04f1c1bae758b64ee","slug":"91521483712-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े महिला पर हमला कर लूटे डेढ़ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े महिला पर हमला कर लूटे डेढ़ लाख
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। स्थानीय सेवटी नदी के पास सोमवार की दोपहर इलाहाबाद बैंक की ड्रमंडगंज शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर किशोर के साथ बाइक से महेशपुर स्थित कार्यालय जा रही महिला बैंक मित्र पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर उसके पास से डेढ़ रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। पीड़िता ने हलिया थाने में घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जांच अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
महेशपुर निवासिनी शबनम जहां पुत्री कमर खान गांव में ही इलाहाबाद बैंक की शाखा में बैंक मित्र है। सोमवार की दोपहर वह दुर्जनीपुर निवासी एक किशोर के साथ पैसा निकालने के लिए इलाहाबाद बैंक की ड्रमंडगंज शाखा पहुंची। वह बैैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर किशोर के साथ बाइक से महेशपुर आ रही थी। वह जैसे ही ड्रमंडगंज बाजार से दो सौ मीटर की दूरी पर मिर्जापुर-रीवा मार्ग स्थित सेवटी नदी के पास पहुंची थी कि सामने से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। बाइक सवारों ने शबनम पर हमला बोल दिया। उसे थप्पड़ से मारने के बाद उसके पास से रुपया से भरा बैग लूट ले गए। जबतक शबनम शोर करती लुटेरे भाग चुके थे। ग्रामीणों ने इस वारदात की सूचना पुलिस और बैंक के शाखा प्रबंधक को दी। इलाहाबाद बैंक ड्रमंडगंज के शाखा प्रबंधक आरके रोशन ने कहा कि महेशपुर शाखा की बैंक मित्र शबनम को बैंक से डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। थानाध्यक्ष हलिया राजेश प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी हुईं हैं। जांच पड़ताल की जा रही हैं। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।