{"_id":"5aaab7fb4f1c1b3a058b56d5","slug":"91521137659-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, किशोरी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, किशोरी घायल
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित कौड़िया कला गांव के पास गुरुवार की सुबह नौ बजे अनियंत्रित ट्रक मकान में घुस गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान गट्ठर लेकर जा रही किशोरी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई। जिसका स्थानीय निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
कौड़िया कला गांव की प्रमिला (17) पुत्री किशोरी गुरुवार को खेत से सरसों का बोझ लेकर जाने के लिए सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान सोनभद्र से वाराणसी की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक प्रमिला को टक्कर मारते हुए जवाहिर सिंह के मकान में घुस गया। इससे मकान के बरामदे में लगा लोहे का गाडर मुड़ गया और छत फट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक और चालक को थाने ले आई।