{"_id":"59bc24814f1c1b2d688b4c00","slug":"91505502337-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना। इलाहाबाद मार्ग पर भटेवरा गांव के पास गुरुवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से स्थानीय चिकित्सालय भेजवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी राजेश कुमार सरोज (30) पुत्र रामचंदर अपनी पत्नी फूलगेंदा के साथ बाइक से गुरुवार को अपनी बहन के यहां विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी खुर्द गया था। शाम सात बजे बहन के घर से वापस अपने घर गौरा जा रहा था कि मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पर भटेवरा के पास ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को स्थानीय चिकित्सालय ले गई। वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक को दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।