{"_id":"59a70e774f1c1b45738b481b","slug":"91504120439-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों पर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो स्थानों पर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदलहाट। मुखबिर की सूचना पर नरानपुर चौकी प्रभारी ने रसूलागंज व मिल्कीपुर गांव में गत दिनों हुई लाखों रुपये के चोरी की घटना में शामिल पांच आरोपियों को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी हुए सामानों को बरामद करते हुए उनसे पूछताछ किया तो बताया कि वह सामान को वाराणसी बेचने ले जा रहे थे।
थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना स्थानीय में 28 अगस्त व 10 अगस्त को क्रमश: वादी अशरफ निवासी मिल्कीपुर व वादिनी प्रतिभा सिंह पत्नी प्रकाश सिंह निवासिनी बैकुंठपुर के प्रार्थना पत्र पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अपराधियों की तलाश में थी। बुधवार को सुबह चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह अपने हमराहियों को साथ में लेकर मिल्कीपुर में छापा मारकर आरोपी शमीम पुत्र ईशा, रिंकू उर्फ कलाऊददीन पुत्र स्लामुद्दीन, अतुन पुत्र बचाऊ, अकबर पुत्र अब्दुल कयूम, अमित चौरसिया पुत्र राजेन्द्र प्रसाद समस्त निवासीगण रसूलागंज मिल्कीपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक अदद मांग टीका सोने का, एक जोड़ा पायल चांदी का, एक अदद नथिया सोने का, एक गैस सिलेेंडर, एक एलसीडी टीवी, रिमोट व केबल सहित दोनों चोरियों का सामान बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह सारे सामान को बनारस में बेचने ले जा रहे थे। इसी दौरान उनको पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन